- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: उपचुनाव में...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: उपचुनाव में मतदाताओं की भागीदारी शुरू, पांच सीटों पर डाले जा रहे वोट
Admindelhi1
19 Jun 2025 11:58 AM IST

x
नई दिल्ली: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पांचों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यह सीटें हैं-केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, गुजरात की विसावदर और कादी। इन सभी सीटों पर मतगणना 23 जून को होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कालीगंज उपचुनाव के पहले एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस से अलीफा अहमद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आशीष घोष और कांग्रेस से काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 25 मई को चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
Tagsनई दिल्लीउपचुनावमतदाताओंभागीदारीशुरूपांच सीटोंवोटnew delhiby-electionvotersparticipationstartfive seatsvotesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





