दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली: कापसहेड़ा में पुलिस के हिरासत से भागा शातिर बदमाश

Admin Delhi 1
11 March 2022 11:34 AM GMT
नई दिल्ली: कापसहेड़ा में पुलिस के हिरासत से भागा शातिर बदमाश
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दक्षिण पश्चिम जिले के कापसहेड़ा इलाके में पुलिस हिरासत से एक बदमाश के भागने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी बदमाश को लॉकअप से निकालकर कोर्ट में पेश करने जा रहा था। इसी दौरान बदमाश पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक बदमाश के नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। फरार बदमाश की पहचान समालखा गांव निवासी हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कापसहेड़ा थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक चंद्रमणि नौ मार्च को एक सूचना पर बदमाश हर्ष को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। अगले दिन दोपहर सिपाही मुकेश ने हर्ष को कोर्ट में पेश करने के लिए उसे लॉकअप से निकाला। हर्ष ने सिपाही से बाथरूम जाने की बात कही। सिपाही उसे लेकर बाथरूम गया। जहां से वह रोशनदान से निकलकर फरार हो गया। काफी देर तक बदमाश के बाथरूम से नहीं निकलने पर सिपाही को शक हुआ। वह बाथरूम के अंदर गया तो देखा बदमाश वहां मौजूद नहीं था। पुलिस हिरासत से बदमाश के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Next Story