दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: पूरे देश में लागू होना चाहिए यूसीसी: आरपी सिंह

Admindelhi1
1 Nov 2024 5:15 PM IST
New Delhi: पूरे देश में लागू होना चाहिए यूसीसी: आरपी सिंह
x
"उत्तराखंड सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं"

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने शुक्रवार को यूसीसी की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक जैसा कानून होना चाहिए। उत्तराखंड सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य राज्य भी उत्तराखंड सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए दिखेंगे।” उन्होंने कहा कि पर्सनल और सेकुलर लॉ एक जैसे होने चाहिए।

मुझे मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ सालों में यूसीसी पूरे देश में लागू हो चुका होगा।” वहीं, उन्होंने सीएम योगी के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि अयोध्या को हमने चमका दिया है।

Next Story