दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: चाकूबाजी की दो घटनाओं में मची अफरातफरी

Admindelhi1
22 Oct 2025 12:52 PM IST
New Delhi: चाकूबाजी की दो घटनाओं में मची अफरातफरी
x

नई दिल्ली: दक्षिण जिले के अंबेडकर नगर थाना इलाके में दो जगहों पर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, हमले में छह लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान साहिक उर्फ कांची के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि वारदात में शिवम, सौरभ, जतिन, मनीष, विकास, हर्ष और लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर थाना पुलिस को जे ब्लॉक, काली बिल्डिंग अंबेडकर नगर में दो लड़कों को दर्जनभर युवकों द्वारा चाकू मारने की सूचना मिली। कॉलर ने पुलिस को बताया कि यहां 15-20 लड़के चाकू मार रहे और चारों तरफ खून खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने अंकित उर्फ कांची को मृत घोषित कर दिया और लाला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अंबडेकर नगर थाना पुलिस को बड़ी मस्जिद के पास तीन लोगों को चाकू मारने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल मनीष, विकास और जतिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story