दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: शीतलहर के कारण कई जगह ट्रैफिक धीमा

Admindelhi1
25 Dec 2025 11:49 AM IST
New Delhi: शीतलहर के कारण कई जगह ट्रैफिक धीमा
x

नई दिल्ली: पूरे भारत में जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह जा रही है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में पारा शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक उत्तर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ स्थानों को घने कोहरे से राहत भी नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक, जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 27 दिसंबर तक और बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक घने कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ, श्रीनगर में पारा 3 डिग्री पर

पंजाब और हरियाणा के उलट कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड कम हुई और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया है।

SC: 23 साल बाद मिला मुआवजा, सीजेआई बोले-हम गरीब के चेहरे पर मुस्कान चाहते हैं ये खबर भी पढ़े : SC: 23 साल बाद मिला मुआवजा, सीजेआई बोले-हम गरीब के चेहरे पर मुस्कान चाहते हैं

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांग बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले की रात यह 2.7 डिग्री था। घाटी के अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हिमाचल में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के भाखरा बांध के आसपास के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उना, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों में कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के कई इलाकों में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।

5.3 डिग्री पर ठिठुरा गुरदासपुर

पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। फरीदकोट में भी भीषण ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.4 डिग्री पर पारा रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.2 डिग्री और सिरसा में 8 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 10.2 डिग्री रहा।

Next Story