- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: दिल्ली में...
New Delhi: दिल्ली में यातायात को मिलेगी राहत, 2 लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2 लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक रविंद्र नेगी, रविकांत, भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा जी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस नई कनेक्टिविटी से कोंडली, कल्याणपुरी, गाज़ीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों का आवागमन सुगम और यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास का सीधा लाभ लोगों के दैनिक जीवन में दिखाई देने का प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें, सुगम यातायात और आधुनिक कनेक्टिविटी के माध्यम से हमारी सरकार दिल्लीवासियों की जीवन को निरंतर बेहतर बना रही है।





