दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: हाई सिक्योरिटी जोन में संदिग्ध वाहन से हड़कंप

Admindelhi1
19 Feb 2026 2:36 PM IST
New Delhi: हाई सिक्योरिटी जोन में संदिग्ध वाहन से हड़कंप
x
"संदिग्ध कार से नकली पहचान पत्र बरामद"

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले रेड फ़ोर्ट के पास एक संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया। कार पर जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट लगी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, वाहन सवार व्यक्ति के पास एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का कथित फर्जी पहचान पत्र मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनआईए और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के मुताबिक, पुलवामा के रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि फर्जी आईकार्ड का उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

घटना के बाद लाल किले और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहन की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए।

फिलहाल जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Next Story