- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: हत्या में...

x
"आरोपी को पुलिस ने दबोचा"
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिंदापुर इलाके में हत्या के मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान भरत विहार राजापुरी निवासी अशद उर्फ अर्शद (20) के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार आरोपित बिंदापुर निवासीकुलदीप सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। 18 अगस्त को दर्ज मामले में अशद की तलाश की जा रही थी। हत्या की घटना 17 अगस्त को हुई थी, जब शिकायतकर्ता बंटी के चाचा कुलदीप सिंह का झगड़ा रितिक उर्फ़ डांसर और मुन्ना से हुआ। इसी दौरान रितिक ने अपने साथी से चाकू लेकर कुलदीप सिंह पर वार किया। जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पहले ही पवन और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य आरोपित फरार थे।
Tagsनई दिल्लीहत्यासंदिग्धवांछितगिरफ्तारक्राइम न्यूज़New Delhimurdersuspectwantedarrestedcrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





