- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: मालवीय नगर...
New Delhi: मालवीय नगर हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई चिंता

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मालवीय नगर अग्निकांड के बाद घटनास्थल पर बुधवार को पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में नियमों की अनदेखी के कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं और निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को इस बार सिर्फ खानापूर्ति करने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो-तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, चाहे वह पालम त्रासदी हो या विवेक विहार की घटना। वहां भी स्थिति एक जैसी थी। दावे किए गए कि एयर कंडीशनर फट गया था या किसी अन्य कारण से आग लगी थी, लेकिन आज तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को बार-बार चेतावनी दी है और सतर्क किया है।उन्होंने कहा कि विवेक विहार घटना के बाद और फिर पालम घटना के बाद इन चिंताओं को उठाया गया। कांग्रेस के बार-बार ऐसे गंभीर मुद्दे उठाने के बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।





