दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ रही सामाजिक एकता: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

Admindelhi1
13 Aug 2025 4:52 PM IST
New Delhi: हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ रही सामाजिक एकता: शिक्षा मंत्री आशीष सूद
x
"आशीष सूद का संदेश"

नई दिल्ली: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने साेशल मीडिशा एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान पूरे देश में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती दे रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से साकार हुआ भारत, अब 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और प्रतिबद्धता से और भी प्रगतिशील और सशक्त बन रहा है।

शिक्षा मंत्री ने सभी से इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने घर पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति का संदेश फैलाने का आग्रह किया।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने जनकपुरी विधानसभा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में धार्मिक संस्थाओं, मार्केट एसोसिएशन और हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जन-जन के बीच तिरंगे का संदेश गूंज उठा।

Next Story