दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मेडिकल और नर्सिंग प्रोग्राम के लिए आईपीयू में रजिस्ट्रेशन जारी

Admindelhi1
15 Nov 2025 5:30 PM IST
New Delhi: मेडिकल और नर्सिंग प्रोग्राम के लिए आईपीयू में रजिस्ट्रेशन जारी
x
"तुरंत करें आवेदन"

नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के मेडिकल प्रोग्राम- एमबीबीएस (कोड 103) एवं नर्सिंग प्रोग्राम- बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग (कोड 115) में दाखिले के लिए स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया सकता है।

इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने 2500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा कर पंजीकरण कर रखा है वे इन प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रीजन, कैटेगरी, रैंक इत्यादि से संबंधित संशोधन भी 17 नवंबर तक कर सकते हैं।

इस दौरान नीट यूजी का रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र इत्यादि भी भरे हुए फॉर्म के साथ 17 नवंबर तक अपलोड किए जा सकते हैं। 17 नवंबर तक इन दोनों प्रोग्राम के लिए विकल्प चयन भी किया जा सकता है।

इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की गई इस स्ट्रे राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 17 नवंबर या उसके बाद घोषित कर दिया जाएगा।

इन दोनों प्रोग्राम की काउंसलिंग का परिणाम घोषित होने के बाद का शेड्यूल विश्वविद्यालय वेबसाइट पर बाद में डाला जाएगा। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Next Story