- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: पीएम मोदी...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: पीएम मोदी की जनता से अपील, संयम और विश्वास बनाए रखें
Admindelhi1
3 Aug 2026 12:39 PM IST

x
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों में भरा आत्मविश्वास, धैर्य रखने की अपील
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में एक सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने इस सुभाषितम् के जरिए लोगों से कभी भी धैर्य न छोड़ने का आह्वान किया। यह सुभाषितम् है- त्याज्यं न धैर्यं विधुरेऽपि दैवे धैर्यात्कदाचित्स्थितिमाप्नुयात्सः। याते समुद्रेऽपि च पोतभङ्गे सांयात्रिको वाञ्छति कर्म एव ।। यह प्रसिद्ध श्लोक संस्कृत के प्रसिद्ध ग्रंथ पञ्चतन्त्रम् से लिया गया है।
सुभाषितम् का एक्स पोस्ट में भावानुवाद इस प्रकार है- भाग्य के प्रतिकूल होने पर भी मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि धैर्य के कारण वह कभी भी अपनी खोई हुई अनुकूल स्थिति को पुनः प्राप्त कर सकता है। जिस प्रकार समुद्र के बीच में जहाज टूट जाने पर भी एक कुशल नाविक केवल अपने कर्म अर्थात् जीवित रहने और तैरने के प्रयास की इच्छा करता है और हिम्मत नहीं हारता है।
Tagsनई दिल्लीपीएम मोदीजनताअपीलसंयमविश्वासNew DelhiPM Modipublicappealrestrainttrustजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





