- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नई दिल्ली : शाहबाद...
दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत
SHIDDHANT
18 Jun 2026 11:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली: आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर 2 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सूत्रों के अनुसार, जिस घर को निशाना बनाया गया है, उसी परिवार के एक सदस्य सनी की करीब दो वर्ष पहले हत्या हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार का नाम अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है। परिजनों का कहना है कि मामले में जल्द ही कोर्ट में पेशी होनी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गवाही से पहले परिवार को डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई हो।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, मामले की जांच जारी है। फिलहाल, फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या गवाही प्रभावित करने की साजिश है या नहीं, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस परिवार के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि फायरिंग का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला गुरुवार को झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आया, जहां पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में पंचायत मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस के अनुसार, अनुपम भगत स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा से लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के पास उन पर फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो राउंड गोली चलाई गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुपम भगत वर्ष 2024 के चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड के प्रमुख गवाहों में शामिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले में अदालत में गवाही भी दी थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की घटना को किसी विशेष मामले से जोड़कर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है।
Tagsशाहबाद डेयरी फायरिंगदिल्ली क्राइम न्यूजअज्ञात बदमाश फायरिंगपुरानी रंजिशगवाह धमकीअवैध शराब मामलासीसीटीवी जांचदिल्ली पुलिसआउटर नॉर्थ दिल्लीगोड्डा फायरिंगअनुपम भगतझारखंड क्राइमबाइक सवार हमलाकोर्ट गवाही मामलाShahbad Dairy FiringDelhi Crime NewsUnidentified Miscreant FiringOld EnmityWitness ThreatIllegal Liquor CaseCCTV InvestigationDelhi PoliceOuter North DelhiGodda FiringAnupam BhagatJharkhand CrimeBike Rider AttackCourt Testimony Case
Next Story





