दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मतदाता पुनरीक्षण अभियान की नई समयसीमा जारी, 17 अगस्त तक फार्म वितरण

Admindelhi1
5 Aug 2026 1:42 PM IST
New Delhi: मतदाता पुनरीक्षण अभियान की नई समयसीमा जारी, 17 अगस्त तक फार्म वितरण
x
एसआईआर की नई तारीखें जारी, बीएलओ की जिम्मेदारी बढ़ी

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया गया है। बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ) दिल्ली में अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर फार्म वितरण और एकत्रित करेंगे। मतदान केंद्रों को पुनर्वस्थित करने के लिए 17 अगस्त तक का ही समय दिया गया है। प्रारूप प्रकाशन मतदाता सूची 24 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद से अगले 1 महीने यानी 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 22 अक्टूबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी 3 अगस्त रात 8 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में लगभग सभी घरों तक बीएलओ पहुंच चुके हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 1 करोड़ 45 लाख 10 हजार 298 मतदाताओं के लिए 1 करोड़ 45 लाख 7 हजार 574 फॉर्म बांटे जा चुके हैं। फॉर्म डिजिटाइज 89 लाख 99 हजार 325 हुए हैं। सबसे ज्यादा 72.21 फीसद बाहरी उत्तर जिला और सबसे कम 49.27 फीसद दक्षिण पूर्व जिला में डिजिटाइजेशन हुए हैं। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम जिले 70.60 फीसद, पश्चिम जिले में 68.91 फीसद, उत्तर पश्चिम जिले में 66.79 फीसद और उत्तर पूर्व जिले में 65.67 फीसद, मध्य जिले में 57.90 फीसद, दक्षिण जिले 55.59 फीसद, पुरानी दिल्ली जिले में 60.90 फीसद, उत्तर जिले में 60.24, नई दिल्ली जिले में 57.97 फीसद, पूर्वी जिले में 55.14 फीसद, मध्य उत्तर जिले में 65.23 फीसद फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं।

Next Story