- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: महिलाओं के...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: महिलाओं के लिए 24 घंटे सक्रिय NCW हेल्पलाइन 14490
Admindelhi1
25 Nov 2025 12:05 PM IST

x
"महिलाओं की सुरक्षा को नई दिशा"
नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के हक में एक बड़ा कदम उठाया है। कमीश्न ने महिलाओं के लिए 24×7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन 14490 जारी किया है। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे काम करेगी। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि यह हेल्पलाइन कॉल करने वालों को प्रथम संपर्क बिंदु के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेगी, प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी तथा आपात स्थितियों में समय पर हस्तक्षेप की सुविधा प्रदान करेगी।
बयान में बताया गया है कि यह टोल-फ्री नंबर याद रखने में आसान है और आयोग की मौजूदा हेल्पलाइन ‘7827170170' से जुड़ा हुआ है, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या शुल्क के बिना मदद सुनिश्चित की जा सके। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि नया ‘शॉर्ट-कोड' आयोग की पहुंच को सुदृढ़ करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सहायता प्राप्त हो।
Tagsनई दिल्लीमहिलाओं24 घंटेसक्रियNCWहेल्पलाइन 14490New DelhiWomen24-hourActiveHelpline 14490जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





