दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर नेट परीक्षा की तारीख की घोषणा की

Admindelhi1
1 March 2025 9:41 AM IST
New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर नेट परीक्षा की तारीख की घोषणा की
x
"दो मार्च को होगी सीएसआईआर नेट परीक्षा"

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के लिए पुनर्निर्धारित सीएसआईआर नेट परीक्षा का तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र इस केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए के ताजा नोटिस के अनुसार, असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के लिए 28 फरवरी की पुनर्निर्धारित परीक्षा 2 मार्च को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

केंद्र भी बदला गया

एनटीए नोटिस के अनुसार, सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बदले हुए परीक्षा केंद्र का नाम देखें और एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र के पते के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।

तकनीकी खराबी के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र पर पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान के लिए 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी। असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, असम में सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई है।

एनटीए के नोटिस में कहा गया है, "ऐसे सभी उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं और इन्हें एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। कृपया ध्यान दें कि आपका परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया है, इसलिए अपने नए एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें और एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र के पते के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।"

एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक किया जा रहा है।

Next Story