दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली: नांगलोई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 March 2022 10:43 PM IST
नई दिल्ली: नांगलोई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: बाहरी दिल्ली के नांगलोई पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के मामले में फरार एक भगौड़े घोषित बलात्कारी को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिये सालों से अपने ठिकानों को बदल रहा था। आरोपित की पहचान जे.जे कॉलोनी कैंप नंबर-तीन नांगलोई में रहने वाले संदीप कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी समीर शर्मा ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2013 में आरोपित को नांगलोई पुलिस ने एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 16 बताई गई थी, लेकिन पुलिस को उसकी उम्र पर शक था। उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उसकी उम्र के बारे में पता करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट का सहारा लिया गया। उसकी उम्र के बारे में पता होने पर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

2014 में उसको कोर्ट से जमानत मिल गई। सजा के डर से वह अपने घर से भाग गया। 2019 में वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। 30 जनवरी 2020 को तीस हजारी कोर्ट में उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस टीम उसको पकडऩे के लिये उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी। जिसको एक पुख्ता सूचना के बाद नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Next Story