दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: रोहिणी में पड़ोसियों के विवाद में हत्या

Admindelhi1
11 Sept 2025 12:05 PM IST
New Delhi: रोहिणी में पड़ोसियों के विवाद में हत्या
x
"पीट-पीटकर हत्या"

दिल्ली: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आइए हैं। जहां रोहिणी जिले के प्रेम नगर क्षेत्र में किराड़ी में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े को शांत करने पहुंचे 42 वर्षीय सुनील कुमार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

इस विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग आनंद कुमार भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और आनंद विहार, उनकी पत्नी सुमित्रा, और रिश्तेदार पुष्पा को हिरासत में ले लिया। साथ ही, क्रास एफआईआर के तहत डेयरी संचालक कृष्ण कुमार धनखड़, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे हिमांशु को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे प्रेम नगर-3, किराड़ी में झगड़े की खबर मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि दो पड़ोसियों के बीच हुए टकराव में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुनील कुमार की मृत्यु की पुष्टि हुई। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, कृष्ण कुमार धनखड़ इस इलाके में डेयरी का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपने पड़ोसी अजय और उनके पिता आनंद कुमार के कहने पर पिछले साल राजकुमार नामक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। राजकुमार पैसे लेकर फरार हो गया था, लेकिन मंगलवार को कृष्ण ने उसे ढूंढ निकाला।

इसके बाद कृष्ण ने अजय और आनंद के घर पर एक बैठक बुलाई, जिसमें राजकुमार भी शामिल था। इस दौरान बातचीत इतनी बढ़ गई कि कृष्ण और अजय के परिवार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी सुनील कुमार वहां पहुंचे और विवाद को सुलझाने की कोशिश की। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर अजय, आनंद, उनकी मां सुमित्रा और मामी पुष्पा ने सुनील पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रहार किया और पुष्पा ने ईंट उठाकर सुनील के सिर पर जोरदार वार किया। इस झगड़े में आनंद कुमार भी घायल हो गए।

सुनील की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सुनील अपनी पत्नी अनीता और तीन बेटियों के साथ प्रेम नगर के शनि बाजार इलाके में रहते थे। वे कपड़ों पर इस्त्री करने का काम करते थे। सुनील की सास ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। सुनील की तीन बेटियों के भविष्य की चिंता सता रही है। पति की मौत से अनीता भी पूरी तरह टूट चुकी हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story