- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: डिंपल यादव...
New Delhi: डिंपल यादव से नाराज हुए मौलाना, पहनावे को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक पर जहां सियासी घमासान मच गया है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मस्जिद में राजनीतिक दल की बैठक कराए जाने को इस्लाम की भावना के विपरीत बताते हुए इस हरकत के लिए कहा, सपा नेता माफी मांगें। इसके अलावा बरेलवी ने सपा सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा है।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि- डिंपल यादव ने ना सिर ढंका था ना ही उनका पहनावा मुस्लिम संस्कृति के अनुरूप था। इसके अलावा डिंपल यादव का मस्जिद के अंदर जाने और बैठने का तरीका भी गलत था। उन्होंने मजहबी स्थान पर इस तरह जाकर मस्जिद की तौहीन की है। उनकी इस हरकत से मुस्लिम समाज नाराज है और इसके लिए उन्हें मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए।
मौलाना ने कहा कि डिंपल यादव भी मस्जिद के अंदर गई थीं और हिंदू महिला होकर वहां जाने से पहले जरा भी ख्याल नहीं किया। उनका पहनावा इस्लामी संस्कृति के अनुरूप नहीं था। मस्जिद के अंदर जाने और बैठने का तरीका भी गलत था। मजहबी स्थान पर इस तरह जाकर उन्होंने मस्जिद की तौहीन की है। इससे मुस्लिम डिंपल यादव से सख्त नाराज है इसके लिए वह मुस्लिमों से माफी मांगे।





