दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: गोकलपुरी में विवाद में शख्स की मौत

Admindelhi1
29 Aug 2025 4:05 PM IST
New Delhi: गोकलपुरी में विवाद में शख्स की मौत
x
"दो आरोपी गिरफ्तार"

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले गोकलपुरी से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। यहां एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार को हुई, वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार सहजाम करीब शाम 4:30 बजे पार्क में हुई, जहां मृतक इंदरजीत और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते वह बहस हिंसक झगडे में तब्दील हो गई और खुनी रूप ले उठी। आरोपियों ने इंदरजीत पर चाक़ू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल इंदरजीत को परिजन गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल इलाज के लिए ले गए।

शुरुआत में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन इलाज के दौरान इंदरजीत की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने धारा 103(1) (हत्या) और धारा 3(5) (सामूहिक दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। पकडे गए आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ टिंडा (31) और आकाश उर्फ विशाल उर्फ चुरन (24), के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गोकुलपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह मृतक को पहले से ही जानते थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाक़ू भी बरामद कर लिया हैं। अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी आकाश का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और उस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हालांकि, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। फिलहाल आगे की क़ानूनी प्रकिया जारी हैं।

Next Story