- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: महिला...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: महिला कांग्रेस का महिला आरक्षण पर दबाव बढ़ाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान
Admindelhi1
23 April 2026 9:29 PM IST

x
"महिलाओं के हक में शुरू हुआ पोस्टकार्ड अभियान"
नई दिल्ली: महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर यहां गोल डाकखाने पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) ने बुधवार को लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान की घोषणा की थी।
एआईएमसी प्रमुख अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस अभियान का उद्देश्य 10 लाख महिलाओं को जोड़कर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजना है। इन पोस्टकार्डों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को तत्काल लागू करने की मांग की जाएगी।
Tagsनई दिल्लीमहिला कांग्रेसमहिला आरक्षणदबावबढ़ानेपोस्टकार्डअभियानNew DelhiMahila Congresswomen's reservationpressureincreasepostcardcampaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





