दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: एनडीएमसी संस्थान पहुंचे कुलजीत सिंह चहल, कौशल विकास कार्यक्रमों पर जोर

Admindelhi1
12 Jun 2026 12:43 PM IST
New Delhi: एनडीएमसी संस्थान पहुंचे कुलजीत सिंह चहल, कौशल विकास कार्यक्रमों पर जोर
x
"कुलजीत सिंह चहल ने महिला तकनीकी संस्थान में सुविधाओं का किया निरीक्षण"

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने गुरुवार को नेताजी नगर स्थित एनडीएमसी के महिला तकनीकी संस्थान (डब्ल्यूटीआई) का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की आकांक्षाओं, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में देश का युवा वर्ग सबसे बड़ी शक्ति है। महिला तकनीकी संस्थान जैसे संस्थान एक कुशल, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके बाद कुलजीत सिंह चहल ने संस्थान की विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा छात्राओं एवं शिक्षकों की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनडीएमसी महिला तकनीकी संस्थान को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी तथा छात्राओं और शिक्षकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्थान के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

चहल ने कहा कि वर्ष 1990 में स्थापित महिला तकनीकी संस्थान महिलाओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी), राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) तथा प्रयाग संगीत समिति से संबद्ध विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), हिंदी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी, ब्यूटी एवं हेयर ड्रेसिंग, कटिंग एवं सिलाई, ड्रेस डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, कुकिंग, कैटरिंग एवं होम मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों के साथ-साथ संगीत एवं नृत्य के दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए संस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल लर्निंग, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्यमिता तथा अन्य उभरते क्षेत्रों से संबंधित अल्पकालिक पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाने चाहिए, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

छात्राओं ने चहल के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों को साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त टूलकिट, आर्थिक सहायता एवं कौशल विकास के अवसरों का उल्लेख किया। छात्राओं ने मेट्रो कनेक्टिविटी, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न पहलों एवं अपने गांवों और क्षेत्रों में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव भी साझा किए।

चहल ने संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे छात्राओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संस्थान के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि एनडीएमसी भविष्य में नए पाठ्यक्रम शुरू करने तथा संस्थान के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

Next Story