दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: सरिता फोगाट के निधन पर केजरीवाल और अन्य नेताओं ने जताया शोक

Admindelhi1
31 Jan 2026 8:58 PM IST
New Delhi: सरिता फोगाट के निधन पर केजरीवाल और अन्य नेताओं ने जताया शोक
x
"दिल्ली के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि"

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली नगर निगम वार्ड 150, ग्रीन पार्क की निगम पार्षद सरिता फोगाट का शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। फोगाट के निधन पर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ विधायकों और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दुख जताया और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आआपा पार्षद सरिता फोगाट का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी, आआपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नांरग और आआपा विधायको ने पार्षद सरिता फोगाट के निधन पर दुखद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरिता फोगाट का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Next Story