दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: कपिल मिश्रा का बयान, मोदी के नेतृत्व की सराहना

Admindelhi1
25 March 2026 7:37 PM IST
New Delhi: कपिल मिश्रा का बयान, मोदी के नेतृत्व की सराहना
x
"मोदी के नेतृत्व पर कपिल मिश्रा का बयान"

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद और जनता के बीच विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

कपिल मिश्रा ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल लंबे समय से बड़े-बड़े दावे करते रहे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आआपा के नेताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पार्टी की स्थिति बिगड़ रही है।

मिश्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका भी राजनीतिक तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन वर्तमान में विपक्ष मुद्दों के अभाव से जूझ रहा है। बजट सत्र के दौरान भी विपक्ष ने सदन में चर्चा करने के बजाय बाहर विरोध करना ज्यादा उचित समझा।

मिश्रा ने कहा कि विधानसभा में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और विपक्ष को सदन के भीतर आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

Next Story