दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर Jagat Prakash Nadda ने उन्मूलन का लक्ष्य दोहराया

Admindelhi1
19 Jun 2026 2:28 PM IST
New Delhi: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर Jagat Prakash Nadda ने उन्मूलन का लक्ष्य दोहराया
x
जागरूकता दिवस पर सिकल सेल खत्म करने का लक्ष्य फिर से स्पष्ट किया गया

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर देशवासियों से स्वस्थ और अधिक समानतापूर्ण भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की अपील की। उन्होंने आज एक्स पर पोस्ट कर विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 7.19 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है, जबकि 20.26 लाख से अधिक वाहकों (कैरियर्स) की पहचान की गई है। इसके अलावा 2.46 लाख लोगों में सिकल सेल रोग का निदान किया गया है तथा 4.82 करोड़ सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। ये उपलब्धियां विशेष रूप से आदिवासी आबादी और अन्य कमजोर समुदायों के बीच शुरुआती निदान, समय पर उपचार, आनुवंशिक परामर्श और व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी हितधारकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में समाप्त करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Next Story