दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: सत्या शर्मा की पहल पर लगा सहायता शिविर, निःशुल्क उपकरण वितरण से लाभार्थियों में खुशी

Admindelhi1
7 May 2026 9:18 AM IST
New Delhi: सत्या शर्मा की पहल पर लगा सहायता शिविर, निःशुल्क उपकरण वितरण से लाभार्थियों में खुशी
x
"दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल"

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को उस्मानपुर वार्ड संख्या 226 स्थित कार्यालय में “वृद्धों व विकलांगों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप” का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरण किया गया।

इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिनमें कमर दर्द, घुटनों के दर्द, कंधे एवं सर्वाइकल दर्द के लिए सपोर्ट बेल्ट, चलने में सहायता के लिए छड़ी, वॉकर एवं तीन पहियों वाली ट्राइसाइकिल, शौच के लिए कमोड सीट, सुनने में कठिनाई वाले व्यक्तियों के लिए श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) तथा बैठने में असुविधा के लिए कुशन आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वृद्ध और दिव्यांगजन को सम्मानजनक और सुगम जीवन उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के रजिस्ट्रेशन कैंप के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके जीवन को अधिक आसान बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा जनहित में इस प्रकार की योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस जनकल्याणकारी प्रयास के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Next Story