दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: दिल्ली में हॉफ एनकाउंटर, 3 बदमाश सलाखों के पीछे

Admindelhi1
14 Feb 2026 6:58 PM IST
New Delhi: दिल्ली में हॉफ एनकाउंटर, 3 बदमाश सलाखों के पीछे
x
'क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस्मानपुर इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम असद है। यह सभी असद गैंग के हैं। देर रात को यह बदमाश दुपहिया वाहन पर उस्मानपुर इलाके में आए थे, जिसके बाद क्राइम ब्रांच से उनकी मुठभेड़ हुई। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। शक्करपुर के क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों को देखने के बाद उन्होंने रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे से ही तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आते दिखे, उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमशों के पैर में गोली मारते हुए उन्हें काबू में किया।

इस मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली एक सब इंस्पेक्टर को भी लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बचाव हो गया। इस मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। ये अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया है।

अधिकारी के अनुसार, “जब रुकने का इशारा किया गया, तो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल पर आ रहे इमरान ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।” पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फिर से गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी।

अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जांच शुरू की गई। तीन महीने पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान इमरान उर्फ ​​काला (21) के रूप में हुई थी और उसे नियमित जांच अभियान के दौरान देर रात करीब दो बजे जीरो पुश्ता के पास रोका गया था।

Next Story