दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली: मोहन गार्डन में पूर्व निगम पार्षद के पिता को बदमाशों ने मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
31 March 2022 3:16 PM GMT
नई दिल्ली: मोहन गार्डन में पूर्व निगम पार्षद के पिता को बदमाशों ने मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने पूर्व निगम पार्षद के पिता को गोली मार दी। घायल व्यक्ति का प्रॉपर्टी का कारोबार है। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पीड़ित ने किसी से दुश्मनी होने की बात कही है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान आरपी गुप्ता के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता है और प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। बुधवार देर शाम वह अपने अकेले कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे और गोली उसपर गोली चला दी। एक गोली आरपी गुप्ता के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उसने किसी से कोई भी दुश्मनी से भी इंकार किया है। पुलिस अधिकारियोें का कहना है कि किसी बदमाश से पीड़ित को कोई धमकी भी नहीं मिली है। ऐसे में गोली चलाने के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Next Story