दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: उड़ानों में देरी की संभावना, घना कोहरा बना वजह

Admindelhi1
29 Dec 2025 12:18 PM IST
New Delhi: उड़ानों में देरी की संभावना, घना कोहरा बना वजह
x

नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंडी हवाओं का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन के अनुसार दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

इंडिगो ने बताया कि कम विजिबिलिटी की वजह से कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है और सुरक्षा मानकों के तहत विमान परिचालन की गति सामान्य से धीमी हो सकती है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राउंड स्टाफ तथा पायलट मौसम से जुड़े सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

एयरलाइन के अनुसार जैसे ही मौसम में सुधार होगा, उड़ानों का संचालन चरणबद्ध तरीके से सामान्य किया जाएगा। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Next Story