- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: तीन...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: तीन नामांकित सहित पांच सांसदों ने संविधान की शपथ ग्रहण की
Admindelhi1
21 July 2025 3:59 PM IST

x
"राज्यसभा के 5 सदस्यों ने ली शपथ"
नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित और मनोनीत पांच सदस्यों को सोमवार को संसद भवन में शपथ दिलायी।
इस अवसर पर जिन सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र प्रसाद बैश्य, कणाद पुरकायस्थ, डॉ. मीनाक्षी जैन, सी. सदानंदन मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं। सी सदानंदन, डॉ मीनाक्षी जैन और हर्षवर्धन श्रृंगला को हाल ही में उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सभी सदस्यों को बधाई दी और संसद के उच्च सदन में उनके प्रभावी योगदान की कामना की। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsनई दिल्लीतीन नामांकितपांच सांसदोंसंविधानशपथग्रहणNew Delhithree nomineesfive MPsconstitutionoatheclipseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





