दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: संपत्ति विवाद में परिवार में फायरिंग, दादा अस्पताल में

Admindelhi1
21 Oct 2025 4:35 PM IST
New Delhi: संपत्ति विवाद में परिवार में फायरिंग, दादा अस्पताल में
x

नई दिल्ली: मध्य जिले के पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग को उनके ही पोतों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोलीकांड के पीछे पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद कारण बना। घायल बुजुर्ग को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 72 वर्षीय शाहबुद्दीन का अपने बेटे और पोतों के साथ लंबे समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आए पोतों ने दादा पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही शाहबुद्दीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही चांदनी महल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शाहबुद्दीन की हालत स्थिर है। चांदनी महल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपिताें की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Next Story