दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: टेंट गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Admindelhi1
26 March 2026 12:49 AM IST
New Delhi: टेंट गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
x
"आग से टेंट गोदाम में मचा कोहराम"

नई दिल्ली: मैदानगढ़ी इलाके में सुबह एक टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में टेंट हाउस का कुछ सामान जलकर राख हो गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे थाना मैदानगढ़ी पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से एक टेंट हाउस में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना बांस गांव के खसरा संख्या 1303 और 1305 में हुई थी। यहां टेंट हाउस का गोदाम है। जहां रखे सामान में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद दमकल की गाड़ियाें ने आग पर काबू पा लिया। जांच में पाया गया कि गोदाम के एक हिस्से में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया था। हादसे में किसी के घायल हो

Next Story