- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: निर्माण...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: निर्माण विहार कॉलोनी में एक निजी स्कूल में लगी आग
Admindelhi1
21 May 2025 9:06 AM IST

x
"दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया"
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र के निर्माण विहार कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार रात आग लग गई। आग की शुरुआत स्कूल के स्टोर से हुई, जिसके कारण आग की लपटें स्कूल के बाहर तक फैल गईं। इस घटना में एक कार भी जल गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दमकल अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि रात 8:55 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। स्कूल, बगल की एक बिल्डिंग और पास की एक कार में आग लग गई थी, जिसपर अब काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Tagsनई दिल्लीपूर्वी दिल्लीनिर्माण विहार कॉलोनीएक निजी स्कूलआगNew DelhiEast DelhiNirman Vihar Colonya private schoolfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





