दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: शिक्षा मंत्री सूद ने साइकिल चलाकर फिटनेस का दिया संदेश

Admindelhi1
24 May 2026 4:30 PM IST
New Delhi: शिक्षा मंत्री सूद ने साइकिल चलाकर फिटनेस का दिया संदेश
x
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में दिखा उत्साह

नई दिल्ली: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में भाग लिया।

मंत्री आशीष सूद ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिट इंडिया अभियान और 'संडे ऑन साइकिल' भारत सरकार की एक अनूठी पहल है। मंत्री सूद ने कहा कि यह पहल फिटनेस, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल 2030 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने स्वस्थ और ऊर्जावान भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Next Story