दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: गरीबी से मुक्ति के लिए शिक्षा जरूरी, साक्षरता दिवस पर बोले केजरीवाल

Admindelhi1
8 Sept 2026 7:13 PM IST
New Delhi: गरीबी से मुक्ति के लिए शिक्षा जरूरी, साक्षरता दिवस पर बोले केजरीवाल
x
केजरीवाल ने शिक्षा को बताया गरीबी मिटाने का सबसे बड़ा हथियार

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षा और साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि साक्षरता गरीबी के चक्र को तोड़ने, बेरोजगारी कम करने और बेहतर भविष्य के निर्माण का सबसे प्रभावी साधन है।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रत्येक बच्चे को उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को प्रतिस्पर्धा करने और सफलता हासिल करने की शक्ति प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि देश के हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके और अपने भविष्य को बेहतर बना सके।

Next Story