दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: दिल्ली मेट्रो हर सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर संकेतक लगाकर फिटनेस को दे रही बढ़ावा

Admindelhi1
25 Feb 2025 3:32 PM IST
New Delhi: दिल्ली मेट्रो हर सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर संकेतक लगाकर फिटनेस को दे रही बढ़ावा
x
"दिल्ली मेट्रो की अनोखी पहल"

नई दिल्ली: इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक नायाब पहल की है। डीएमआरसी अब मेट्रो स्टेशनों पर कैलोरी काउंटर संकेतक लगाकर यात्रियों को सीढ़ियों का इस्तेमाल अधिक करने के लिए प्रेरित कर रहा है। कैलोरी काउंटर संकेतक हर स्टेप पर बताएगा कि सीढ़ियां चढ़ने के दौरान कितनी कैलोरी बर्न हुई।

पांच मेट्रो स्टेशनों की सीढ़ियों पर लगाए गए कैलोरी काउंटर

अभी राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, बाराखंभा रोड व सुप्रीम कोर्ट इन पांच मेट्रो स्टेशनों की सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर लगाए गए हैं। डीएमआरसी का कहना है कि स्वस्थ आवागमन की आदत को बढ़ावा देने के लिए यह संकेतक चस्पा किए गए हैं, ताकि यात्री एस्केलेटर छोड़ सीढ़ियों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित हों।

भागदौड़ भरी जिंदगी और कामकाज के बढ़ते घंटों के कारण बहुत लोगों को व्यायाम व योग के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। पैदल चलना भी बहुत कम हो गया है। रही-सही कसर लिफ्ट व एस्केलेटर के बढ़ते इस्तेमाल ने पूरी कर दी है। मेट्रो में भी ज्यादातर यात्री एस्केलेटर व लिफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं।

सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से हृदय स्वस्थ रहता है। एस्केलेटर का इस्तेमाल कम होने से कार्बन फुटप्रिंट भी कम होगा। सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर लगाने की पहल पर्यावरण मंत्रालय की लाइफ (लाइफस्टाइल फार एन्वायरनमेंट) पहल के तहत की गई है। धीरे-धीरे सभी मेट्रो स्टेशनों की सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर लगाए जाएंगे।

डॉक्टर भी बताते हैं कि मेट्रो की यह पहल अच्छी है। क्योंकि शारीरिक सक्रियता कम होने, व्यायाम नहीं कर पाने और गलत खानपान के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। इससे कई तरह की बीमारियां हो रही हैं।

मोटापा है बीमारी, वजन कम करना जरूरी

एम्स के एनाटमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने भी मोटापे की बढ़ती समस्या के प्रति लोगों को आगाह किया था। मोटापा बीमारी है। इससे हृदय रोग, कैंसर सहित कई बीमारियां बढ़ रही है। इसलिए शारीरिक सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। साथ ही खानपान में ट्रांस फैट कम करना जरूरी है। खानपान में पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

10 सीढ़ी चढ़े तो बर्न होगी 2.14 किलो कैलोरी

एक सीढ़ी चढ़ने पर 0.21 किलो कैलोरी बर्न होगी। दूसरी सीढ़ी पर 0.43, तीसरी पर 0.64 किलो कैलोरी बर्न होगी। इस तरह 10 सीढ़ी चढ़ने पर 2.14 किलो कैलोरी बर्न होगी।

Next Story