- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: दिल्ली...
New Delhi: दिल्ली महापौर ने रवि नाइक के निधन पर संवेदना जताई

नई दिल्ली: दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बुधवार को गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी गहराई से महसूस की जायेगी।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि रवि नाइक (79 वर्ष) के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक अनुभवी नेता, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उन्होंने गोवा के विकास में स्थायी योगदान दिया और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि उनकी कमी गहराई से महसूस की जायेगी। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि रवि नाइक पोंडा विधानसभा से 7 बार विधायक रहे और दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। 1984 में वो पहली बार महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के टिकट पर पोंडा से विधायक चुने गए। इसके बाद 1989 में वो मर्केम विधानसभा से चुनाव जीते। 1999, 2002, 2007 और 2017 में रवि नाइक कांग्रेस के टिकट पर पोंडा से चुनाव जीते और 2022 में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।





