दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: अंगदान को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम

Admindelhi1
10 March 2026 3:43 AM IST
New Delhi: अंगदान को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम
x
"दिल्ली में अंगदान अभियान को मिलेगी नई गति"

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी) के तहत केन्द्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद दिल्ली में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे राजधानी में अंगदान और ट्रांसप्लांट की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 और 2014 के नियमों के तहत देश में अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था तीन स्तरों पर काम करती है। दिल्ली में अब तक अंग प्रत्यारोपण से जुड़े कई समन्वय कार्य एनओटीटीओ के माध्यम से किए जा रहे थे। लेकिन राजधानी में बड़ी संख्या में प्रत्यारोपण केंद्र होने के बावजूद अब तक एसओटीटीओ की अलग व्यवस्था स्थापित नहीं हो पाई थी। लेकिन अब एसओटीटीओ की स्थापना से अंग प्रत्यारोपण से जुड़े कामों को संभालने के लिए राज्य स्तर पर एक अलग और मजबूत व्यवस्था बनेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में एसओटीटीओ की शुरुआत से अंगों के आवंटन और प्रतीक्षा सूची का प्रबंधन, प्रत्यारोपण और अंग प्राप्त करने वाले अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय, मृतक अंगदान को बढ़ावा, आवश्यकता पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था और प्रत्यारोपण से जुड़ा रिकॉर्ड और रिपोर्टिंग जैसे काम व्यवस्थित तरीके से किए जा सकेंगे।

Next Story