- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: दिल्ली की...
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुण जेटली को किया नमन, कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा की मिसाल

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर अरुण जेटली पार्क में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। यह जानकारी मुख्यमंत्री सोशल मीडिया एक्स अकाउंट एक्स पर साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात कानूनविद्, ओजस्वी वक्ता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में अरुण जेटली सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और सुशासन को समर्पित रहा। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती और दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली जी का विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत, आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष, संगठन में दीर्घ साधना और संसद में प्रभावी भूमिका, उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठ राजनीति की एक प्रेरक यात्रा रहा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण सुधारों में उनका निर्णायक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। दिल्ली उनकी कर्मभूमि रही। यहां के कार्यकर्ताओं और जनमानस से उनका आत्मीय संबंध आज भी अनेक स्मृतियों में जीवंत है।





