दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने उल्लास महोत्सव का आयोजन किया

Admindelhi1
19 Feb 2026 8:31 PM IST
New Delhi: सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने उल्लास महोत्सव का आयोजन किया
x
"महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा"

नई दिल्ली: सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने नरेला स्थित परिसर में गुरुवार को सांस्कृतिक एवं युवा महोत्सव उल्लास का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे परिसर को रंग, रचनात्मकता, संगीत और उमंग से सराबोर कर दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर अजय चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को युवाओं की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शुभा राज मिश्रा (लेखिका, पत्रकार एवं समाजसेविका) भी उपस्थिति रहीं।

उल्लास में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, साहित्यिक गतिविधियां, प्रबंधन एवं तकनीकी प्रतियोगिताएं, मनोरंजक खेल तथा सहभागितापूर्ण सत्रों का जीवंत संगम देखने को मिला।

सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अभिषेक जैन और महानिदेशक युगांक चतुर्वेदी ने कहा कि उल्लास हमारी समग्र शिक्षा की परिकल्पना का सजीव उदाहरण है, जहां शिक्षा कक्षा की सीमाओं से आगे बढ़कर रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करती है। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया हमारे प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान प्रस्तुतियों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट आयोजन व्यवस्था के साथ उल्लास एक यादगार उत्सव के रूप में संपन्न हुआ, जिसने संगीत, संस्कृति और युवा चेतना का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Next Story