दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: तीन मजदूरों की मौत पर कांग्रेस ने जताया गहरा शोक, कार्रवाई की अपील

Admindelhi1
27 Jun 2026 1:27 PM IST
New Delhi: तीन मजदूरों की मौत पर कांग्रेस ने जताया गहरा शोक, कार्रवाई की अपील
x
"तीन मजदूरों की मौत से कांग्रेस आहत, सरकार से जवाब की मांग"

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण तीन मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम बताया।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, गैस जांच की व्यवस्था और प्रशिक्षित बचाव तंत्र के बिना ऐसे खतरनाक कार्यों में लगाया जा रहा है। बार-बार ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने में संबंधित विभाग और प्रशासन विफल रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों का जीवन किसी भी कीमत पर जोखिम में नहीं डाला जा सकता। यदि सुरक्षा मानकों का ईमानदारी से पालन किया जाता, तो इन तीन श्रमिकों की जान बचाई जा सकती थी। यह घटना श्रमिक सुरक्षा को लेकर सरकार और संबंधित एजेंसियों की गंभीर विफलता को उजागर करती है। उन्होंने इस हादसे की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, मृतक मजदूरों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा की मांग की है।

Next Story