- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: प्रवेश वाही...
New Delhi: प्रवेश वाही की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री-मंत्री

नई दिल्ली: दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की माता राजरानी वाही (96 वर्ष) का रविवार, 20 सितंबर की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को सुबह निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
महापौर की माता के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सांसद योगेन्द्र चांदोलिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि महापौर प्रवेश वाही को मिले लोकसेवा के संस्कार परिवार, विशेषकर माता द्वारा पोषित हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
राजरानी वाही की अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, वरिष्ठ संघ नेता दयानंद, निगमायुक्त संजीव खिरवार, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, राजेश भाटिया, गौरव खारी, उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, नेता सदन जयभगवान यादव, पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ निगम नेता मुकेश गोयल, योगेश वर्मा, संदीप कपूर, सतपाल सिंह, वीर सिंह पंवार, मनीष चड्ढा आदि शामिल हुए।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पार्षद अजीत सिंह यादव, जगत चौधरी, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत सहित रोहिणी क्षेत्र के हजारों आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और नागरिकों ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।





