- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नई दिल्ली: राजौरी...
नई दिल्ली: राजौरी गार्डन में पूर्व महिला प्रिंसिपल से लाखों रुपये की लूट का मामला, जांच शुरू

दिल्ली क्राइम न्यूज़: पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन इलाके में एक पूर्व महिला प्रिंसिपल से उसके लाखों रुपये के सोने के गहने ठग लिये। वारदात के बाद आरोपित बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पूनम तनेजा परिवार के साथ राजौरी गार्डन इलाके में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने घर से ब्यूटी पॉर्लर के लिये निकली थी। रास्ते में उनको एक लडक़ा मिला। जिसने बताया कि मैडम जी आपको सामने इंस्पेक्टर साहब बुला रहे हैं। जब इंस्पेक्टर के पास गई। उसने वर्दी नहीं पहन रखी थी।
उसको बताया कि इलाके में काफी वारदात हो रही है। इसलिये आप सेफ्टी के लिये अपने सोने के गहने उताकर पर्स में रख लो। उसके बाद दोनों उससे बातचीत करने लगे और तभी उसने अपने सोने के कड़े और अंगूठी उतारकर एक कागज में रख दी। दोनों युवकों ने कागज में लपेटकर गहने उसे दे दिये। जिसको विश्वास करके उसने रख भी लिया। दोनों बाइक से फरार हो गए। शक होने पर जब उसने कागज में गहने देखे। गहने नहीं थे। जिसके तुरंत बाद उसने पुलिस और परिवार को मामले की जानकारी दी।





