दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: अंबेडकर प्रतिमा मामले में भाजपा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Admindelhi1
16 Sept 2026 3:09 PM IST
New Delhi: अंबेडकर प्रतिमा मामले में भाजपा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
x
अंबेडकर प्रतिमा से बेअदबी पर भाजपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के होशियारपुर जिले के बाड़ियां कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि सरकार दफ्तरों में बाबासाहेब की तस्वीर लगाकर केवल दिखावा करती है, जबकि राज्य में उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने एक्स पोस्ट में कहा कि बाड़ियां कलां में बाबासाहेब की प्रतिमा के साथ हुई घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों और उपद्रवियों में पुलिस-प्रशासन का भय नहीं रह गया है और सरकार की नाकामी के कारण पंजाब को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि घटना के जिम्मेदार लोगों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बाबासाहेब का अपमान स्वीकार नहीं करेगी।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब में इससे पहले भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े कथित अपमान के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सितंबर की शुरुआत में लुधियाना में हुई एक ऐसी घटना के विरोध में होशियारपुर और जालंधर में दलित एवं वाल्मीकि संगठनों ने बंद का आह्वान किया था।

Next Story