दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: भाजपा HQ गृह प्रवेश पूजा के साथ तैयार, पीएम करेंगे उद्घाटन

Admindelhi1
29 Sept 2025 4:11 PM IST
New Delhi: भाजपा HQ गृह प्रवेश पूजा के साथ तैयार, पीएम करेंगे उद्घाटन
x
"शाम को प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे"

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नए मुख्यालय का आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उससे पहले सुबह गृह प्रवेश पूजन एवं हवन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री, भाजपा सांसद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का देश की राजधानी में कार्यालय बनना ऐतिहासिक है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। यह कार्यालय लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के सपनों का प्रतीक है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभ हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भाजपा के अडिग संकल्प, सेवा-निष्ठा और संगठन-शक्ति का जीवंत प्रतीक है।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए जनता की सेवा और अंत्योदय की प्रेरणा का केंद्र है। यह कार्यालय जनता के हित में योजनाओं को लागू करने की प्रेरणा देगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह शानदार कार्यालय दिया है। आज शाम प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा, जिसके लिए हजारों कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि आज शुभ दिन है जब दिल्ली भाजपा के कार्यालय का पूजन हुआ है। शाम को प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि यह कार्यालय हमारे कार्यों को गति देगा और जनता की सेवा में हमारी मदद करेगा।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार और प्रगति का प्रतीक बताया।

Next Story