दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: भाजपा ने एमसीडी स्थायी समिति के दोनों पदों के लिए नामांकन भरा

Admindelhi1
22 July 2026 9:56 AM IST
New Delhi: भाजपा ने एमसीडी स्थायी समिति के दोनों पदों के लिए नामांकन भरा
x
एमसीडी स्थायी समिति चुनाव में भाजपा ने पेश किए उम्मीदवार

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए मंगलवार को सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-226 गौतम पुरी से सत्या शर्मा ने तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर- 248 करावल नगर वेस्ट से सत्यपाल सिंह ने अपना नामांकन भरा।

इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उप महापौर डॉ मोनिका पंत, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति सदस्य हेमचंद गोयल और पार्षद मुकेश गोयल भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार 27 जुलाई को होगा।

इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि सब मिलकर दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। प्रवेश वाही ने कहा कि निगम का लक्ष्य तय समय में कूड़े के पहाड़ों को साफ करना है और इस दिशा में काफी प्रगति की हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही ओखला लैंडफिल साइट पर एक सुंदर पार्क देखेंगे और भलस्वा लैंडफिल साइट को भी जल्द साफ कर दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के निस्तारण के लिए नई कंपनी अनुबंधित की गई है और जल्द ही वहां नई मशीनें लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एनटीपीसी द्वारा 40 लाख टन इनर्ट गाजीपुर लैंडफिल साइट से ली जाएगी जिसके चलते वहां कूड़ा निस्तारण के कार्य में तेजी आएगी और इसे निगम जल्द ही खत्म कर देगा।

Next Story