दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: भाजपा ने राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की

Admindelhi1
29 Aug 2025 8:04 PM IST
New Delhi: भाजपा ने राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की
x
भाजपा का बयान:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की दिवंगत माता पर अमर्यादित भाषा के प्रयाेग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की माता को लेकर जिस भाषा का प्रयोग किया गया वह निंदनीय है और कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा की ओर सबका ध्यान खींचने के लिए जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय दिवंगत माता के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया गया वह बहुत ही बेकार की राजनीति है। इसके लिए कांग्रेस और आरजेडी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता जो हमारे बीच नहीं रहीं, उनके लिए कटुता भरे शब्दों का प्रयोग करना उस पार्टी के लिए शर्मनाक है जो अपने आप को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस अब गाली-गलौच वाली पार्टी बन गई है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

सचदेवा ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां से नीतिवान चाणक्य और भगवान बौद्ध हुए। आज उस धरती से प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना गलत है और इसका जवाब बिहार की जनता आने वाले चुनाव में करारी हार के साथ कांग्रेस गठबंधन को देगी।

Next Story
null