- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नई दिल्ली: समयपुर...
दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली: समयपुर बादली सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस की जांच जारी
Admin Delhi 1
2 April 2022 11:02 AM GMT
x
दिल्ली एक्सीडेंट न्यूज़: बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली इलाके में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान आशिष झा के रूप में हुई। वह परिवार के साथ सेक्टर-16 रोहिणी इलाके में रहता था। शुक्रवार देर रात पुलिस को रोहिणी डिपो बादली गेट नंबर-4 के सामने एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के घायल होने की जानकारी मिली थी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां क्षतिग्रस्त हालत में बाइक खड़ी थी। लोगों से पता चला कि घायलों को नजदीक के सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष को वहां से फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story