दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: दिल्ली में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, अन्य राज्यों में भी चेतावनी

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:00 PM IST
New Delhi: दिल्ली में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, अन्य राज्यों में भी चेतावनी
x

दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने यहां तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के आसार हैं जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून-2025 देश भर तेज हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बरसात के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों के लोगों और प्रशासन को अलर्ट जारी कर सावधान रहने के लिए कहा है। मानसून आने वाले 24 घंटों में वेस्ट यूपी के बाकी भागों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आगे बढ़ सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अब तक पूरी तरह एक्टिव नहीं हुआ है। दिल्ली में बादल,्र नमी और हवाओं जैसी सभी मानसून की परिस्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके बाद भी राजधानी में बरसात देखने को नहीं मिल रही है। वहीं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। 27 से 29 तारिख के दौरान विशेषकर 28 को राजधानी में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। अगले सप्ताह में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार: अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा व तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Next Story