दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मालवीय नगर हादसे के बाद सत्या शर्मा और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

Admindelhi1
4 Jun 2026 10:14 AM IST
New Delhi: मालवीय नगर हादसे के बाद सत्या शर्मा और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
x
सत्या शर्मा ने निगमायुक्त के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बुधवार को निगमायुक्त संजीव खिरवार के साथ मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग की घटना के बाद स्थल का दौरा किया।

सत्या शर्मा ने कहा कि घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। भवन की आयु, स्वामित्व, लाइसेंस की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन से संबंधित सभी विवरण एकत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संचालित अन्य होटलों की भी व्यापक जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को चिन्हित कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी पहेली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सत्या शर्मा ने कहा कि एमसीडी सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो और इस प्रकार की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

इस दौरान उनके साथ दक्षिणी जोन के उपायुक्त राकेश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Story